biodatamaker
✕

मोदी की जीत से उद्योग जगत खुश, कहा- देश के लिए बड़े बदलाव व वैश्विक महाशक्ति बनने का समय

Updated: शुक्रवार, 24 मई 2019 (05:10 IST)
नई दिल्ली। केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार के सत्ता में लौटने की उम्मीद से उद्योग जगत के प्रमुख उद्योगपतियों का कहना है कि यह भारत के लिए बड़े बदलाव का समय है। भारत वैश्विक महाशक्ति बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार सत्ता में काबिज होने जा रही है।

उद्योग जगत के जाने माने नाम आदि गोदरेज, अनिल अग्रवाल और उदय कोटक का कहना है कि भारत के लिए वैश्विक महाशक्ति बनने के उसके लक्ष्य को हासिल करने के वास्ते यह बड़े बदलाव का समय है।
 
महिन्द्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने चुनाव में महिलाओं, युवा मतदाताओं और नए मतदाताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में वही भारत के भविष्य की तस्वीर बनाएंगे।
 
वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने ट्वीट जारी कर कहा कि मन को प्रसन्न करने वाले रुझान आ रहे हैं, लोकतंत्र की जीत हुई है। भारत के उन लोगों को बधाई जिन्होंने विकास के लिए मतदान किया।

मोदी को बधाई देते हुए अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी नई प्रगतिशील पारी के लिए कदम बढ़ाया है। उनकी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक वृद्धि की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
 
जाने-माने बैंकर उदय कोटक ने भी कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया जारी करते हुए ट्वीट किया कि भारत के बदलाव का समय, गहरे सुधार का समय। मैंने अपने जीवनकाल में ही वैश्विक सुपर पॉवर बनने का सपना देखा है। नरेन्द्र मोदी, भाजपा और राजग को हार्दिक बधाई।
 
प्रमुख उद्योगपति और गोदरेज समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज ने कहा कि नई सरकार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में और सुधार लाने पर काम करेगी। कंपनी कर के मामले में भी इसी तरह का एक कदम उठाए जाने की जरूरत है। कंपनी कर को कम करने की जरूरत है। सरकार ने हालांकि वादा किया है कि वह इसे घटाकर 25 प्रतिशत पर लाएगी।
 
नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने भी कहा कि यह बड़े सुधारों को आगे बढ़ाने और देश में बड़े बदलाव लाने का समय है। सरकार को व्यवसाय और उद्यमियों के लिए बेहतर माहौल बनाना चाहिए और उच्च उत्पादकता वाले रोजगार के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
 
आम चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) भारी बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार एक और कार्यकाल के लिए सत्ता में होगी। मतगणना में उसे 542 सीटों में से 350 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल है। 

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख