sawan somwar

अं‍तरिम बजट में मोदी सरकार दे सकती है ये बड़े तोहफे

Updated: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (17:30 IST)
मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करेगी। खबरों के अनुसार इस बजट में मोदी सरकार किसानों और आम जनता को तोहफा दे सकती है। चुनाव को देखते हुए माना जा रहा है कि यह मोदी सरकार का लोक-लुभावन बजट हो सकता है।
 
खबरों के मुताबिक सरकार इस बजट में किसानों के खातों में सीधे फंड हस्तांतरण की स्कीम को हरी झंडी दे सकती है। किसानों को ब्याजमुक्त ऋण की योजना का ऐलान भी किया जा सकता है। मध्यम वर्ग को आयकर में भी राहत दी जा सकती है।
 
खबरों के अनुसार आयकर छूट की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक किया जा सकता है। अभी यह सीमा 2.5 लाख तक है। अपने कार्यकाल के अंतिम बजट में मोदी सरकार नाराज चल रहे कारोबारियों को बीमा स्कीम का तोहफा दे सकती है। साथ ही कुछ प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में भी बदलाव हो सकता है।
 
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार अंतरिम बजट पेश किए जाने की परंपरा को तोड़ते हुए 1 फरवरी को सिर्फ लेखानुदान ही पेश नहीं करेगी।
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग में एक समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ चुनौतियों के समाधान सहित अर्थव्यवस्था के हित को भी अंतरिम बजट में शामिल किया जाएगा।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख