Daily Horoscope
✕

रिकॉर्ड बिक्री के साथ मर्सिडीज पहले स्थान पर

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (22:25 IST)
नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने मौजूदा साल के पहले नौ महीने में 19.6 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 11,869 वाहन बेचे। कंपनी का कहना है कि अब तक के सबसे बेहतर बिक्री के साथ वह लग्जरी खंड में पहले स्थान पर बनी हुई है।
 
कंपनी ने जनवरी-सितंबर 2016 में 9,924 वाहन बेचे थे। मर्सिडीज बेंज के बयान के अनुसार इस साल पहले नौ महीने के लिए उसका बिक्री आंकड़ा 2014 में उसकी सारी बिक्री से भी अधिक रहा है।
 
जुलाई-सितंबर तिमाही में मर्सिडीज बेंज इंडिया ने 41 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 4,698 वाहन बेचे। मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक रोलांद फोल्गर ने बयान में कहा है, ‘अब तक के श्रेष्ठ बिक्री परिणामों के साथ हम भारतीय लग्जरी कार बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति पर कायम हैं।’ 
 
उल्लेखनीय है कि अन्य प्रमुख लग्जरी वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया ने जनवरी-सितंबर अवधि में 17.3 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 7,138 इकाई बेची हैं। (भाषा) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने सपा को बताई उसकी हैसियत, राजभर का अखिलेश पर निशाना

कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर घटेगी वाहनों की रफ्तार, 75 किमी प्रति घंटा होगी अधिकतम गति सीमा

अगला लेख