Daily Horoscope
✕

क्या भारतीय अर्थव्यवस्था में मिल रहा है अच्छा रिटर्न, वित्त मंत्री के दावे पर क्या बोले खरगे?

Updated: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025 (17:26 IST)
Kharge on Indian Economy : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह दावा विडंबनापूर्ण है कि भारत एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जहां निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल रहा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि दृष्टिकोण के अभाव वाली मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था और भारतीय नागरिकों का जीवन बर्बाद कर दिया है।
 
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'मोदी सरकार की वित्त मंत्री के इस बयान से अधिक विडंबनापूर्ण कुछ नहीं हो सकता कि हमारी अर्थव्यवस्था अच्छा रिटर्न दे रही है।' ALSO READ: शेयर बाजारों में गिरावट के बीच क्या बोलीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
 
खरगे के अनुसार, 2025 में अब तक भारतीय शेयर बाजार से 45 लाख करोड़ रुपए साफ हो चुके हैं और 50 प्रमुख कंपनियों ने 5 साल में सबसे खराब तिमाही लाभ हासिल किया है।
 
 
उन्होंने कहा कि रुपया 87 पर है, जिसका मतलब है कि व्यापार घाटा आसमान छू रहा है। पिछले पांच वर्षों में आयात 62.21 प्रतिशत बढ़ गया है। मोदी सरकार की व्यापार नीति भारत के लिए विनाशकारी है।
 
खरगे ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 10 वर्षों की तुलना मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल से करते हुए कहा कि संप्रग सरकार के 10 वर्षों के दौरान निर्यात वृद्धि 549.36 प्रतिशत रही जबकि 2014 से 2024 तक मोदी सरकार के 10 वर्षों के दौरान निर्यात 24.72 प्रतिशत (अप्रैल-नवंबर 2024 तक) बढ़ा।
 
खरगे ने आरोप लगाया कि दृष्टिकोण के अभाव वाली, दिशाहीन और नीतिहीन मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद और भारतीय नागरिकों का जीवन बर्बाद कर दिया है।
 
सीतारमण ने सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली को लेकर चिंता को दूर करते हुए कहा था कि भारत में निवेश करने वालों को अच्छा रिटर्न (प्रतिफल) मिल रहा है और इससे वे मुनाफावसूली कर रहे हैं।
 
सीतारमण ने मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि भारत एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जहां निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल रहा है, जिससे मुनाफावसूली होती है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख