Hanuman Chalisa
✕

'मैगी' का फिर चला जादू, 2 मिनट में तैयार होने वाले नेस्ले के ब्रांड ने बाजार में मचाई धूम

Updated: सोमवार, 6 अगस्त 2018 (20:30 IST)
नई दिल्ली। बहुराष्ट्रीय कंपनी नेस्ले का इंस्टेंट नूडल्स ब्रांड मैगी फिर से बाजार में अपनी पुरानी जगह हासिल करने के करीब पहुंच गया है। बिक्री आय के हिसाब से तो मैगी पुराने स्तर पर पहुंच चुकी है लेकिन मात्रा के हिसाब से यह अभी पुराने स्तर से थोड़ा पीछे है। इस लोकप्रिय ब्रांड पर कुछ वर्ष पूर्व गुणवत्ता के मुद्दे पर संकट खड़ा हो गया था।
 
 
कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि मैगी ने 60 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सा हासिल कर लिया है। गुणवत्ता संकट से पहले इस ब्रांड का नूडल्स बाजार में 75 प्रतिशत हिस्सा था, हालांकि बिक्री आय के लिहाज से कंपनी ने संकट से पहले का स्तर पा लिया है। मैगी की कुछ खेप में तय मात्रा से अधिक लेड (सीसा) पाए जाने पर मैगी को जून 2015 में प्रतिबंधित कर दिया गया था।
 
नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा कि मैगी की बाजार हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से थोड़ी अधिक है और हम संकट से पहले के स्तर के करीब आ रहे हैं जबकि बिक्री मूल्य के आधार पर करीब-करीब पहले की स्थिति में आ चुके हैं। हमें मात्रा के हिसाब से अभी पुराने स्तर तक पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा। वर्तमान में मैगी का कंपनी की कुल बिक्री में योगदान करीब एक-तिहाई है।
 
नारायणन ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि तैयार खाद्य पदार्थ (मैगी और मैगी फ्रेंचाइजी) का कुल योगदान आय में करीब 30 प्रतिशत है। नेस्ले इंडिया ने 2017 में 10,000 करोड़ रुपए के बिक्री का स्तर पार कर लिया। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने मैगी में कथित तौर पर तय सीमा से अधिक लेड पाए जाने पर जून 2015 में प्रतिबंध लगा दिया जिसके बाद नेस्ले को मैगी को बाजार से हटाने पर मजबूर होना पड़ा था। कानूनी लड़ाई के बाद नवंबर 2015 में मैगी फिर से बाजार में लौटी थी। (भाषा)

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Gemini 4 Argon लॉन्च, AI की दुनिया में बड़ा कदम, आम यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

अहमदाबाद बम धमाके: सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के दोषी की फांसी की सजा पर लगाई रोक

SIR प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- बिना सुनवाई के मतदाता सूची से कैसे हटा दिया नाम?

कौन हैं कैप्टन स्मित माछर? जख्मी हालत में भी हौसला नहीं खोया, बचाई 180 यात्रियों की जान

अगला लेख