dharma sangrah
✕

टली जेट एयरवेज के पायलटों की हड़ताल

Updated: रविवार, 14 अप्रैल 2019 (23:05 IST)
नई दिल्ली। वित्तीय संकट में फंसी विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज के पायलटों की सोमवार को होने वाली हड़ताल टल गई है।
 
पायलटों के एक संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने बताया कि फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दिया गया है। निजी एयरलाइंस के 1,600 पायलटों में 1,100 एनएजी के सदस्य हैं।
 
इंजीनियरों तथा प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्यों के साथ पायलटों को भी जनवरी से वेतन नहीं मिला है। अन्य कर्मचारियों को पहले आंशिक वेतन का भुगतान किया जा रहा था, लेकिन उनका भी मार्च का वेतन अब तक नहीं मिला है।
 
कंपनी ने आश्वासन दिया है कि ऋणदाता बैंकों के कंसोर्टियम द्वारा शुरू की गई समाधान प्रक्रिया के तहत जैसे ही नकदी आती है, कर्मचारियों के वेतन का भुगतान उसकी प्राथमिकता होगी।
 
भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 1,500 करोड़ रुपए की नकदी देने का आश्वासन दिया है। कंसोर्टियम ने एयरलाइंस की 75 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने के लिए बोली प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
 
प्रथम चरण में अभिरुचि पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। योग्य बोली लगाने वालों के लिए वित्तीय निविदा जमा कराने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल रखी गई है।
 
कुछ ही महीने पहले 120 विमानों का परिचालन करने वाली कंपनी के विमानों की संख्या नकदी की किल्लत के कारण 15 से भी कम रह गई है। किराया नहीं चुकाने के कारण विमान पट्टे पर देने वाली कंपनियों ने बड़ी संख्या में उसके विमान ग्राउंड कर दिए हैं। (वार्ता)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख