dharma sangrah
✕

अमेजॉन के जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

Updated: शुक्रवार, 28 जुलाई 2017 (00:47 IST)
न्यूयॉर्क। अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस आज माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयरों में आए उछाल की बदौलत वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। फोर्ब्स मैगजीन का यह अनुमान है।
 
मैगजीन ने कहा कि बेजोस की वित्तीय और गैर वित्तीय संपत्ति का मूल्य 90.5 अरब अमेरिकी डॉलर है जबकि गेट्स के पास 90 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है।
 
बेजोस के पास अमेजॉन की करीब 17 प्रतिशत इक्विटी है। फोर्ब्स के मुताबिक, गेट्स मार्च में आई पत्रिका की रैकिंग में पिछले चार सालों से सबसे अमीर व्यक्ति थे।
 
सूची में जगह बनाने वालों में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग भी शामिल हैं जिनकी संपत्ति तकरीबन 72.9 अरब अमेरिकी डॉलर की है। बेजोस की अधिकतर संपत्ति अमेजन में है जबकि वह ब्लू ओरिजिन कंपनी और ‘वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार के मालिक भी हैं। (भाषा) 
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख