biodatamaker

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71 पैसे चढ़कर 80.69 पर पहुंचा

Updated: शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (11:38 IST)
मुंबई। डॉलर सूचकांक में गिरावट आने और अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के सकारात्मक आंकड़े मिलने से निवेशकों की धारणा को बल मिला और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71 पैसे चढ़कर 80.69 रुपए पर पहुंच गया। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे चढ़कर 81.40 पर बंद हुआ था।
 
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू बाजारों में तेजी और कच्चे तेल के दामों नरमी आने से भी घरेलू मुद्रा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 80.76 पर खुला और फिर बढ़कर 80.69 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 71 पैसे की वृद्धि दर्शाता है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे चढ़कर 81.40 पर बंद हुआ था।
 
इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 108.18 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत चढ़कर 93.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 36.06 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

Russia-Ukraine War : मॉस्को की ओर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले, रूस का दावा- 1,600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

Hamid Ansari : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर क्यों मचा सियासी घमासान, BJP ने किसलिए लिया राहुल गांधी का नाम

Iran US War : ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कतर के जरिए भेजा मैसेज, दी चेतावनी- नहीं मानी तो निर्णायक जंग के लिए तैयार

सभी देखें

'सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक', मंत्री असीम अरुण का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

नितिन नवीन के मेरठ दौरे की तैयारियां पूरी, युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

योगी सरकार में साक्षरता को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, 75 जिलों में 5.10 लाख शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

अगला लेख