kundali milan
✕

शीर्ष कंपनियों की सूची से बाहर हुई इंफोसिस

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (23:22 IST)
नई दिल्ली। आईटी कंपनी इंफोसिस बंबई शेयर बाजार और नेशनल स्टाक एक्सचेंज में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सबसे मूल्यवान दस कंपनियों की सूची से बाहर हो गई है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विशाल सिक्का के अचानक से इस्तीफे के बाद कंपनी का शेयर नीचे आया है।
 
कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई में इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 2,01,478.46 करोड़ रुपए रहा। एम-कैप के लिहाज से बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों की सूची में इंफोसिस बाजार पूंजीकरण के लिहाज से 11वें स्थान पर रही। एनएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,01,074.54 करोड़ रुपए रहा और वह सूची में 11वें स्थान पर रही। 
 
पुनर्खरीद की घोषणा के बावजूद सिक्का के इस्तीफे के बाद शुक्रवार और सोमवार को मिलाकर कंपनी का शेयर 15 प्रतिशत नीचे आ चुका है। दो दिनों में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 33,911.93 करोड़ रुपए कम हुआ। हालांकि कंपनी का शेयर आज बीएसई में 0.42 प्रतिशत बढ़कर 877.15 रुपए  पर रहा।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज 5,08,385.98 करोड़ रुपए  के एम-कैप के साथ पहले स्थान पर है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, एचयूएल, एसबीआई, मारुति सुजुकी इंडिया, आईओसी तथा ओएनजीसी का स्थान रहा। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख