sawan somwar

मार्च में महंगाई का झटका, दूध से लेकर एलपीजी और इन वस्तुओं की बढ़ीं कीमतें

Updated: सोमवार, 21 मार्च 2022 (12:21 IST)
नई दिल्ली। मार्च में आम जनता पर महंगाई का झटका लगा है। इसमें रोजमर्रा की कई वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ा है।
 
बढ़ीं दूध की कीमतें : गर्मियों में कई कंपनियों ने दूध के दामों को बढ़ाने का फैसला किया। 1 मार्च से अमूल ने देशभर में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया था। इसके बाद मदर डेयरी और मध्यप्रदेश में सांची ने भी कीमतों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया।
 
नेस्ले ने बढ़ाई मैगी की कीमत : नेस्ले इंडिया ने 14 मार्च से मैगी की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की थी। नेस्ले ने एचयूएल और चाय, कॉफी, दूध और नूडल्स जैसे प्रोडक्ट्स के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। नेस्ले इंडिया ने मैगी के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी की है। 70 ग्राम मैगी के पैकेट की कीमत अब 12 रुपए से बढ़कर 14 रुपए हो गई है, वहीं 140 ग्राम वाले मैगी के पैकेट की कीमत में 3 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए के बजाय 105 रुपए चुकाने होंगे।
 
खाद्य तेल की कीमतों में आया उछाल : उपभोक्ताओं को अब दैनिक इस्तेमाल के उत्पादों के लिए अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ सकती है। गेहूं, पाम तेल और पैकेजिंग सामान जैसे जिंसों के दामों में उछाल की वजह से एफएमसीजी कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारियां कर रही हैं। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से भी एफएमसीजी कंपनियों को झटका लगा है। उनका मानना है कि इसके चलते, गेहूं, खाद्य तेल और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आएगा।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

अगला लेख