dharma sangrah
✕

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई वृद्धि, 1.57 अरब डॉलर बढ़कर हुई 677.83 अरब डॉलर

Updated: शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 (19:17 IST)
India's foreign exchange reserves increased: देश का विदेशी मुद्रा भंडार (India's foreign exchange ) 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.57 अरब डॉलर बढ़कर 677.83 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बताया कि लगातार 6ठे सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। 4 अप्रैल को समाप्त पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 10.87 अरब डॉलर बढ़कर 676.27 अरब डॉलर हो गया था। सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।ALSO READ: Dollar Vs Rupee : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया उछला, 61 पैसे हुआ मजबूत
 
विदेशी मुद्रा आस्तियां 89.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर बढ़कर 574.98 अरब डॉलर हो गईं : रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 89.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर बढ़कर 574.98 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।ALSO READ: भारत की अर्थव्यवस्था का ऐतिहासिक उछाल, 4 ट्रिलियन डॉलर पार, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी ताकत बना!
 
स्वर्ण भंडार का मूल्य 63.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 79.99 अरब डॉलर हुआ : समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 63.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 79.99 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 60 लाख करोड़ डॉलर घटकर 18.36 अरब डॉलर रहा। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 4.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.50 अरब डॉलर हो गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख