suvichar

Diesel जनरेटर को CNG जनरेटर में बदलने में करेगा मदद करेगा आईजीएल

Updated: शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (08:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली और पड़ोसी शहरों में डीजल से चलने वाले जनरेटर पर रोक लगने के बाद इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि वह आवासीय परिसरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को उनके डीजल जनरेटरों के स्थान पर उन्हें पर्यावरण अनुकूल प्राकृतिक गैस से चलने वाले जनरेटर उपलब्ध कराने में मदद करेगी।
 
आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों में सीएनजी पंप चलाने और पाइप के जरिए रसोई घर में गैस आपूर्ति का काम करती है। कंपनी ने गुरुवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि वह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कुछ हिस्से में स्थित आवासीय परिसरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों में उनके डीजल से चलने वाले जनरेटरों को प्राकृतिक गैस के जनरेटर में परिवर्तित करने के लिए उपयुक्त समाधान उपलब्ध कराने की पेशकश करेगी।
 
आईजीएल के प्रबंध निदेशक एके जना ने कहा कि पर्यावरण की समस्या को देखते हुए डीजल के जनरेटरों के उपयोग पर रोक लगा दी गई है, ऐसे में बड़ी संख्या में इसका इस्तेमाल करने वाले अपने डीजल जनरेटर को गैस जनरेटर में परिवर्तित करने के बारे में विचार कर रहे हैं।
 
स्वच्छ ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध कंपनी के तौर पर हमने इस जरूरत को पूरा करने के लिए ऐसे जरूरतमंद लोगों की आवश्यकता को अपनी तकनीकी टीम तक पहुंचने और उन्हें पर्यावरण् अनुकूल समाधान उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इसके लिए आईजीएल की वेबसाइट पर एक लिंक जारी किया गया है जिसमें जरूरतमंद अपना ब्योरा भेज सकते हैं। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख