Hanuman Chalisa
✕

हुंदै का कर्मचारियों के साथ वेतन समझौता, मिलेगी 25,200 रुपए की वेतनवृद्धि

Updated: सोमवार, 25 मार्च 2019 (19:41 IST)
नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया (एचएमआईएल) ने अपने चेन्नई कारखाने के कर्मचारियों के साथ वेतन समझौता किया है। इसके तहत अगले 3 साल के दौरान तकनीशियनों के औसत मासिक वेतन में 25,200 रुपए की बढ़ोतरी होगी।
 
एचएमआईएल ने बयान में कहा कि 3 साल के वेतन समझौते को पिछली तारीख अप्रैल, 2018 से लागू किया जाएगा और यह मार्च, 2021 तक प्रभावी रहेगा। वेतन समझौते पर कंपनी के प्रबंधन तथा मान्यता प्राप्त यूनियन यूनाइटेड यूनियन ऑफ हुंदै एम्प्लॉइज (यूयूएचई) ने हस्ताक्षर किए हैं।
 
कंपनी ने कहा कि समझौते के तहत तकनीशियनों के वेतन में 3 साल के दौरान मासिक औसत 25,200 रुपए की वृद्धि होगी। कंपनी ने कहा कि तकनीशियनों को पहले साल 55 प्रतिशत यानी 13,860 रुपए की वेतनवृद्धि मिलेगी। दूसरे साल 25 प्रतिशत यानी 6,300 रुपए और तीसरे साल 20 प्रतिशत यानी 5,040 रुपए की वेतनवृद्धि मिलेगी। हुंदै घरेलू बाजार में क्रेटा और आई-20 जैसे मॉडल बेचती है। हुंदै भारत से यात्री वाहनों की प्रमुख निर्यातक है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख