Hanuman Chalisa

एचडीएफसी ने भी घटाई बचत खाते पर ब्याज दर

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (12:21 IST)
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने बचत बैंक खाता पर मिलने वाली ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती कर 3.5 प्रतिशत कर दिया है। यह कटौती 50 लाख रुपए तक की जमा राशि पर की गई है। बैंक 50 लाख रुपए से अधिक जमा वाले खातों पर 4 प्रतिशत ब्याज देता रहेगा।
 
एचडीएफसी बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि बचत दर की समीक्षा के बाद जो ग्राहक अपने खातों में 50 लाख रुपए या उससे अधिक रखेंगे, उन्हें सालाना 4 प्रतिशत ब्याज मिलता रहेगा। जिन ग्राहकों के खाते में 50 लाख रुपए से कम होगा, उन्हें सालाना 3.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। संशोधित दरें प्रवासी और गैर-प्रवासी दोनों ग्राहकों पर लागू होंगी। नई दरें 19 अगस्त से प्रभाव में आएंगी।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले एसबीआई ने 1 करोड़ रुपए और उससे कम जमा राशि वाले बचत खातों पर ब्याज दर 0.5 प्रतिशत घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दिया था। इसके अलावा एक्सिस बैंक तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी बचत दर में 0.5-0.5 प्रतिशत की कटौती की है। यह कटौती 50 लाख रुपए तक की बचत जमा वाले खातों के लिए की गई है। (भाषा) 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से मानसून की वापसी!

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, भावुक होकर आंखें हुईं नम

बाहुबली ब्रजभूषण शरण सिंह पर रामदेव की कंपनी ने ठोका 50 करोड़ का मानहानि केस, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख