dharma sangrah

1211 वस्तुओं की जीएसटी दर तय, इन वस्तुओं पर नहीं लगेगा जीएसटी

Updated: गुरुवार, 18 मई 2017 (21:43 IST)
श्रीनगर। देश में एक राष्ट्र, एक कर की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से 1 जुलाई से वस्तु 
एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था लागू करने की चल रही तैयारियों के बीच जीएसटी परिषद ने छ: वस्तुओं को छोड़कर सभी 1211 वस्तुओं की दरें तय कर दी हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में यहां चल रही जीएसटी परिषद की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन आज इन वस्तुओं पर कर की दरें तय की गईं जिसमें 81 प्रतिशत वस्तुओं पर जीएसटी दर 18 फीसदी से कम है। मात्र 19 फीसदी पर ही 18 फीसदी से अधिक जीएसटी दर है।
 
जेटली ने बैठक के बाद कहा कि परिषद ने जीएसटी के सात नियमों को अनुमोदित कर दी है और ट्रांजिसन और रिटर्न से जुड़े दो नियमों की विधि समिति द्वारा जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिषद की कल होने वाली बैठक में सेवाओं की कर दरों के साथ ही छूट वाली वस्तुओं की सूची को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। इसमें सोना और बीड़ी पर भी जीएसटी कर दर तय होने की संभावना है। यदि कल की बैठक में जिन-जिन मुद्दो पर चर्चा होनी है आम सहमति नहीं बनती है तो परिषद की एक और बैठक हो सकती है।
  
राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने जीएसटी कर दर की जानकारी देते हुए कहा कि कोयले पर जीएसटी दर पांच फीसदी तय की गयी है जबकि वर्तमान में यह 11.69 प्रतिशत है। इसी तरह से चीनी, चाय, कॉफी, खाद्य तेल पर भी पांच फीसदी जीएसटी लगेगा। 60 फीसदी वस्तुओं पर 12से 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। केश तेल, साबुन, टूथपेस्ट पर जीएसटी दर 18 प्रतिशत है। अनाजों को जीएसटी कर से अलग रखा गया है जबकि अभी इस पर पांच प्रतिशत कर है। दूध को भी जीएसटी कर से मुक्त रखा गया है।
 
 कई राज्यों के वित्त मंत्रियों ने पूजा सामग्रियों, रेशमी धागा और हस्तशिल्प जैसे उत्पादों को जीएसटी से छूट देने की मांग की है लेकिन श्री जेटली ने कहा कि जरूरत पड़ने पर और कम से कम वस्तुओं को ही जीएसटी के तहत छूट दी जानी चाहिए। वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि जीएसटी लागू होने से महंगाई नहीं बढ़ेगी। (वार्ता)
Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख