Hanuman Chalisa

करदाताओं से फोन पर उनकी राय पूछ रहा जीएसटीएन

Updated: रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (17:33 IST)
नई दिल्ली। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) प्रणाली के तहत आईटी सुविधाएं देने वाले जीएसटी नेटवर्क ने करदाताओं से पोर्टल पर उनके अनुभव के बारे में जानकारियां जुटानी शुरू की है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य जीएसटीएन को और सरल एवं सुविधाजनक बनाना है।
 
जीएसटीएन के चेयरमैन अजय भूषण पांडेय ने कहा कि पूरी तरह समर्पित कॉल सेंटर से रोजाना 500 कॉल किए जा रहे हैं। ये कॉल रिटर्न दाखिल कर चुके लोगों को किए जा रहे हैं। उनसे पोर्टल पर उनके अनुभव के बारे में पूछा जा रहा है।
 
पांडेय ने कहा कि जीएसटी प्रणाली में हम लोगों से लगातार उनकी राय ले रहे हैं। हम रोज सर्वेक्षण करते हैं तथा रिटर्न दायर कर चुके करदाताओं को कॉल कर रहे हैं। हम उनसे उनका अनुभव पूछ रहे हैं और उन्हें हुई दिक्कतों की जानकारियां जुटा रहे हैं।
 
उन्होंने आगे कहा कि जीएसटीएन एक नई प्रणाली है और लोगों को इसकी आदत पड़ने की देर है। जब तक ऐसा नहीं होता है, हमें कारोबारियों को होने वाली दिक्कतों के प्रति सजग रहना होगा और उनके अनुभव को बेहतर बनाने के तरीकों पर काम करना होगा। अभी हमारी प्राथमिकता मौजूदा दिक्कतों को दूर करना है और चीजों को सरल बनाना है।
 
उल्लेखनीय है कि इस साल 1 जुलाई से जीएसटी व्यवस्था लागू हुई है। इस व्यवस्था के तहत जीएसटीएन के जरिए रिटर्न दायर किए जाते हैं। इससे औसतन प्रतिमाह करीब 50 लाख रिटर्न दायर हुए हैं। (भाषा)
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

अगला लेख