dharma sangrah
✕

GST से भरा मोदी सरकार का खजाना, मई में कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए के पार

Updated: रविवार, 2 जून 2019 (16:43 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार-2 के शपथ लेने के बाद सरकार के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह मई महीने में 1 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
 
पिछले साल मई में GST के मद में 94,016 करोड़ रुपए की वसूली हुई थी। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। मई में जीएसटी संग्रह 1,00,289 करोड़ रुपए रहा। यह अप्रैल 2019 के 1,13,865 करोड़ रुपए के जीएसटी संग्रह की तुलना में कम है।
 
मई महीने में कुल 72.45 लाख संक्षिप्त बिक्री रिटर्न जीएसटीआर -3 बी जमा किए गए। यह अप्रैल में दाखिल किए गए 72.13 लाख रिटर्न की तुलना में अधिक है।
 
वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि 'मई महीने में कुल जीएसटी संग्रह 1,00,289 करोड़ रुपए रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 17,811 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 24,462 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) 49,891 करोड़ रुपए और उपकर संग्रह 8,125 करोड़ रुपए रहा। मंत्रालय ने बताया कि फरवरी-मार्च 2019 के लिए जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में राज्यों को 18,934 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख