manglik dosh calculator
✕

चांदी 700 रुपए टूटी, सोना भी सस्ता हुआ

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (15:44 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर रही तेजी के बावजूद स्थानीय जेवराती मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को पीली धातु में लगातार चौथे दिन गिरावट रही और यह 100 रुपए सस्ता होकर 30,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी भी 700 रुपए लुढ़ककर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 0.45 डॉलर की तेजी में 1,308.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर चढ़कर 1,311.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर हालांकि 0.05 डॉलर टूटकर 17.13 डॉलर प्रति औंस रह गई। 
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक के शुरू होने से पहले निवेशक पीली धातु में निवेश कर रहे हैं, लेकिन दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत रहने से इस पर दबाव बना हुआ है। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

अगला लेख