Hanuman Chalisa
✕

महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (16:20 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में इसमें मामूली तेजी रही। स्थानीय बाजार में सोना 10 रुपए चमककर डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 29,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी भी 105 रुपए की तेजी के साथ दो सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर 38,280 रुपए  प्रति किलोग्राम पर रही। विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 0.45 डॉलर टूटकर 1,265.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.60 डॉलर की गिरावट में 1,269 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई मजबूती से पीली धातु दबाव में रही। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात महंगा हो जाता है। इससे सोने की मांग घटती है और कीमतों में नरमी आती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 16.17 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख