Hanuman Chalisa
✕

खुशखबर, सस्ता सोना हुआ, चांदी में भी गिरावट

Updated: सोमवार, 12 जून 2017 (15:40 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में मिलाजुला रुख रहने के बीच स्थानीय स्तर पर पीली धातु की खुदरा जेवराती मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार चौथे दिन गिरावट में रहता हुआ 70 रुपए फिसलकर 29,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी बीच कमजोर औद्योगिक मांग जारी रहने से चांदी भी 200 रुपए फिसलकर 39,700 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 3.60 डॉलर चमककर 1,269.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान अमेरिका सोना वायदा में 0.2 डॉलर की मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 1,271.2 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
बाजार विश्लेषकों के अनुसार एशियाई शेयर बाजारों के गिरावट में रहने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से दोनों कीमती धातुओं को बढ़त मिली है। हालांकि फेड रिजर्व की बुधवार को संपन्न होने वाली बैठक में ब्याज दर बढाए जाने की संभावना से सोने पर दबाव भी बना हुआ है। इस दौरान चांदी भी 0.02 डॉलर चमककर 17.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर जबरदस्‍त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मारा निगमकर्मी को थप्पड़, पुलिस ने लि‍या हिरासत में

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

अगला लेख