Hanuman Chalisa
✕

सोना-चांदी : ग्राहकों के लिए खुशखबरी, दामों में आई इतनी गिरावट

Updated: सोमवार, 28 मार्च 2022 (18:53 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोना सस्ता होकर 51,452 रुपए का हो गया है जबकि एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं। अब यह  68,182 रुपए में बिक रही है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम 351 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी के साथ 51,452  रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 51,803 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी के दाम 561 रुपए की गिरावट के बाद 68,182 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 68,743 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव एक प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट के साथ 1,933 डॉलर प्रति औंस रहा। अमेरिकी बांड आय बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

अगला लेख