Narak Chaturdashi
✕

Gold Prices : नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, 70000 रुपए से कुछ कदम दूर

दूसरी बार रिकॉर्ड स्तर पर

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (19:47 IST)
Gold-Silver Rates Today : वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 830 रुपए के उछाल के साथ 69,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
 
यह दूसरा मौका है जब इस सप्ताह सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 68,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
चांदी की कीमत भी 1,700 रुपए के जोरदार उछाल के साथ 80,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 79,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने की कीमत (24 कैरेट) 69,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी जो पिछले बंद भाव से 830 रुपए की बढ़त है।’’
 
विदेशी बाजार, कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,275 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 20 डॉलर मजबूत है।
 
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में ईबीजी - जिंस एवं मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ‘‘शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतें 2,300 डॉलर प्रति औंस के पार जाने के साथ एक और सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं, जबकि एमसीएक्स के वायदा कारोबार में यह लगभग 69,500 रुपए तक पहुंच गया, क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका के बीच सुरक्षित-निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ रही है।’’
 
उन्होंने कहा कि हाल ही में उम्मीद से अधिक मजबूत आर्थिक आंकड़े आने के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के समय को लेकर अनिश्चितता है, जिससे सर्राफा कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।’’
 
इसके अलावा चांदी भी बढ़त के साथ 26.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले सत्र में यह 25.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। एजेंसियां
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

भारत की नोटबंदी: 10 साल बाद भी कई वादे अधूरे

अगला लेख