Daily Horoscope
✕

सोना सस्ता हुआ, चांदी में भी 20 रुपए की गिरावट

Updated: सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (15:45 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 45 रुपए टूटकर 40 हजार 350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 20 रुपए की गिरावट में 47,780 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती तेजी के बाद आज सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर 2.25 डॉलर की गिरावट के साथ 1,512.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले एक समय यह 1,516.90 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक मजबूत हुआ था जो 26 अक्टूबर के बाद का उच्चतम स्तर है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 2.10 डॉलर लुढ़ककर 1,516 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के कारण आरंभ में सोने में तेजी रही, लेकिन वर्ष की समाप्ति पर कारोबार सुस्त रहने से यह उस स्तर पर टिक नहीं सका। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.13 डॉलर चमककर 17.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख