Hanuman Chalisa
✕

सस्ता हुआ सोना, चांदी में भारी गिरावट

Updated: सोमवार, 10 जुलाई 2017 (15:53 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु की कीमतों में आई गिरावट और सुस्त घरेलू जेवराती मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 120 रुपए फिसलकर 28,780 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वैश्विक दबाव के बीच औद्योगिक मांग में आई भारी कमी से चांदी भी 900 रुपए सस्ती होकर 36,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 4.75 डॉलर फिसलकर 1,207.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.5 डॉलर की गिरावट के साथ 1,207.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.25 डॉलर लुढ़ककर 15.29 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों की वजह से फेडरल रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दर में बढोतरी की संभावना मजबूत होने और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के चढ़ने से विदेशी बाजारों में सोना करीब चार माह के निचले स्तर तक लुढ़क गया है। (वार्ता) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

अगला लेख