ramcharitmanas

सोना 50 रुपए लुढ़का, चांदी चमकी

Updated: सोमवार, 5 मार्च 2018 (15:42 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय जेवराती मांग सुस्त रहने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए फिसलकर 31,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, हालांकि औद्योगिक मांग आने से चांदी 70 रुपए की तेजी में 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और शेयर बाजारों में रही गिरावट से विदेशी बाजारों में पीली धातु की चमक तेज हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 6.30 डॉलर की तेजी के साथ 1,326.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.8 डॉलर की बढ़त में 1,325.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.10 डॉलर की तेजी में 16.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 7,600 दीयों से जगमगाया विश्व उमियाधाम : सीएम भूपेंद्र पटेल ने की मां उमिया की महाआरती

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कसेगा शिकंजा: भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप

उधमपुर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

अगला लेख