sundarkand
✕

सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

Updated: शनिवार, 25 नवंबर 2017 (16:32 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए टूटकर 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। इसकी एक और अहम वजह स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग का कम होना भी रही। चांदी भी 200 रुपए घटकर 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसकी वजह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग का कमजोर होना है।
 
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार के नरम रुख के बीच घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग कमजोर रहने के चलते सोने की कीमतों पर दबाव देखा गया। वैश्विक तौर पर कल न्यूयॉर्क में सोना 0.21 प्रतिशत गिरकर 1287.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.35 प्रतिशत घटकर 17.01 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
 
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 75 रुपए गिरकर क्रमश: 30,450 रुपये और 30,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। कल यह 25 रुपए गिरा था। सोने की आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,700 रुपए प्रति इकाई रहा। चांदी तैयार 200 रुपए टूटकर 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जबकि साप्ताहिक आधार पर आपूर्ति के लिए चांदी 270 रुपए घटकर 39,240 रुपये प्रति किलोग्राम रही। चांदी सिक्का प्रति सैकड़ा 74,000 लिवाली और 75,000 बिकवाली पर बंद हुआ। (भाषा) 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख