Hanuman Chalisa
✕

सोने के दाम घटे, चांदी भी फिसली

Updated: गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (15:43 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में नरमी देखी गई। सोना 290 रुपए टूटकर सात सप्ताह के निचले स्तर 28,980 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी 200 रुपए फिसलकर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
इस साल 18 मई के बाद पहली बार सोना 29 हजार से नीचे उतरा है। मान जा रहा था कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद सोने के दाम बढ़ेंगे, क्योंकि नई कर व्यवस्था में पीली धातु पर तीन प्रतिशत कर की दर तय की गई है। पहले यह दो प्रतिशत थी, लेकिन कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक दबाव के साथ जीएसटी के बाद ग्राहकी में कमी आ गई है जिससे कीमतें प्रभावित हुई हैं। गत 1 जुलाई के बाद चार कारोबारी दिवसों में सोना 480 रुपए लुढ़क चुका है।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 2.80 डॉलर की नरमी के साथ 1,224.50 डॉलर प्रति औंस रह गया। हालाँकि भविष्य में मांग आने की उम्मीद में अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 4.7 डॉलर चमककर 1,225.1 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के जून की बैठक के विवरण में महंगाई और इसके अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को लेकर अधिकारी दो मत थे। इससे सोने को बहुत ज्यादा समर्थन नहीं मिल रहा है। साथ ही उत्तर कोरिया को लेकर जारी तनाव का असर भी अब न के बराबर रह गया है। इससे सोने को समर्थन देने वाले कारक नहीं मिल रहे हैं जिससे इसके दाम घटे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर टूटकर 16.03 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता) 
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख