Hanuman Chalisa
✕

ट्रंप की चेतावनी से सोना महंगा हुआ, चांदी भी तेजी की राह पर

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (15:13 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की तेजी बरकरार रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना लगातार तीसरे दिन बढ़त बनाता हुआ 180 रुपए उछलकर 30,000 के आंकड़े के पार पांच माह के उच्चतम स्तर 30 हजार 020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक तेजी के दम पर चांदी भी 60 रुपए चमककर 40 हजार 130 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 1.60 डॉलर चमककर 1288.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह दिसंबर का अमेरिकी सोना  वायदा भी 3.7 डॉलर उछलकर 1,293.8 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर चमककर 17.112 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सोने की कीमतों में आई यह तेजी वैश्विक कारणों से बढ़ी है। इसमें स्थानीय मांग में उतना योगदान नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को उत्तर कोरिया को फिर चेतावनी देते हुए कहा कि वह गुआम या अमेरिका के किसी भी मित्र राष्ट्र पर हमला करने की न सोचे।
 
ट्रंप ने साथ ही यह भी कहा कि उत्तर कोरिया को करारा जवाब देने की पहले की चेतावनी संभवत: उसे काफी नहीं लगी है। उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच जारी इस तनातनी से निवेशक जोखिम भरे निवेश से कतरा रहे हैं जिससे वैश्विक शेयर बाजार लुढ़कने लगे हैं।
 
विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक शेयर बाजार पर नजर रखेंगे और अगर उसमें अब भी गिरावट का रुख रहता है तो सुरक्षित निवेश के प्रति उनका रुझान और बढ़ेगा। इसी बीच, स्थानीय स्तर पर सोने के महंगे भाव से भारत में इस सप्ताह पीली धातु की मांग कमजोर ही रही है। वैश्विक तेजी के कारण अन्य एशियाई बाजारों में भी इसकी मांग कम ही रही है। (वार्ता) 
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

इंदौर क्‍यों ‘मुक्‍त’ नहीं हो पा रहा ट्रैफिक जाम से, कब तक लापरवाह सिस्‍टम का दंश भुगतेगी आम जनता?

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

अगला लेख