Hanuman Chalisa

सोना तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (16:43 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी तथा स्थानीय त्योहारी मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए चमककर करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 30,830 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
 
सिक्का निर्माताओं की ओर से मजबूत ग्राहकी के दम पर चांदी 235 रुपए की तेजी के साथ लगभग चार सप्ताह के उच्चतम स्तर 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 2.25 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 1,294.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय यह दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,296.43 डॉलर प्रति औंस तक भी चढ़ा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.30 डॉलर की बढ़त में 1,297.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना सस्ता हुआ है। इससे इसकी मांग बढ़ी है जिससे कीमतों में तेजी आयी है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर की बैठक के बुधवार को जारी ब्योरे में महँगाई पर चिंता जताई गयी है। इससे डॉलर और कमजोर हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.03 डॉलर चमककर 17.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

CM योगी की प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

अगला लेख