biodatamaker

त्योहारी सीजन के बीच सोना 31,000 रुपए पर पहुंचा

Updated: सोमवार, 27 अगस्त 2018 (18:00 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों की निरंतर लिवाली से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए बढ़कर 31,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यह 1 महीने से अधिक का उच्चतम स्तर है। त्योहारी सीजन के मद्देनजर कारोबारियों ने जमकर कीमती धातु की खरीदी की। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 50 रुपए बढ़कर 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
 
कारोबारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के मद्देनजर स्थानीय आभूषण कारोबारियों की निरंतर लिवाली से सोने में मजबूती रही, हालांकि वैश्विक स्तर पर कीमती धातु में कमजोर ने तेजी को सीमित करने का प्रयास किया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.07 प्रतिशत गिरकर 1,204.40 डॉलर प्रति औंस रहा।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 100-100 रुपए गिरकर 31,000 रुपए और 30,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले 17 जुलाई को सोना इस स्तर पर था। पिछले 2 दिन में सोना 280 रुपए उछला।
 
हालांकि सीमित सौदे के बीच 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए प्रति इकाई के स्तर पर ही टिकी रही, वहीं चांदी हाजिर 50 रुपए मजबूत होकर 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 150 रुपए बढ़कर 37,150 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 72,000 और 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर ही रहा। (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP से पूर्व IAS देबाशीष शर्मा मैदान में, उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

गहराया ब्यूटीशियन की मौत का मामला, लाश ले जाते दिखा कारोबारी, स्टाफ को कहा था बेहोश है, पुलिस ने चेंज किया एंगल

BRICS Summit से पहले चिदंबरम का बड़ा सवाल- पिछले 2-3 सम्मेलनों से भारत को क्या मिला? थरूर ने दिया जवाब

अगला लेख