kalsarpa dosh calculator
✕

सोना लुढ़का, चांदी में भी गिरावट

Updated: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (15:58 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर मिश्रित रुख रहने के बीच घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में रही तेजी और डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में आए उछाल से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की चमक लगातार तीसरे दिन फीकी हुई।

गत वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनियों के बेहतरीन परिणामों से निवेशकों की धारणा शेयर बाजार में बढ़ने से सोना 250 रुपए लुढ़ककर दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 29 हजार 350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
इसी तरह चांदी भी 600 रुपये लुढ़ककर एक माह से अधिक के निचले स्तर 41 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड दो डॉलर चढ़कर 1265.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, जून का अमेरिकी सोना वायदा 0.7 डॉलर लुढ़ककर 1266.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। लंदन में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर फिसलकर 17.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के प्रति बनी सकारात्मक धारणा के दम पर निवेशकों का भरोसा शेयर बाजार पर बढ़ा है, जिससे उनका रुझान सोने में घट गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कारपोरेट आयकर में कटौती करने का प्रस्ताव रखा है, जिससे बाजार में निवेश के अनुकूल माहौल बना है। इसके अलावा फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण के नतीजों में दक्षिणपंथी उम्मीदवार मारिन ल पेन के पीछे रहने से भी निवेशकों का संशय कम हुआ है। (वार्ता)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख