dharma sangrah
✕

और महंगा सोना, 30 हजार के पार

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (15:07 IST)
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण के बाद निवेशकों के सुरक्षित पीली धातु का रुख करने के कारण सोमवार को वैश्विक बाजारों के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में भी इसमें तेजी रही। सोना 200 रुपए चमककर नोटबंदी के बाद के उच्चतम स्तर 30,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 200 रुपए की छलांग लगाकर 41,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
दोनों कीमती धातुओं में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सोने का यह 09 नवंबर 2016 और चांदी का इस साल 21 अप्रैल के बाद का उच्चतम स्तर है।  उत्तर कोरिया ने उसके अब तक के सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया है। इसके बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने उसके खिलाफ घेराबंदी तेज कर दी है। भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों ने शेयरों की बजाय सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु में पैसा लगाया। इससे वैश्विक स्तर पर एक प्रतिशत चढ़कर सोना एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 
 
लंदन में सोना हाजिर 12.95 डॉलर चढ़कर 1,337.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिका सोना वायदा 12.80 डॉलर की तेजी के साथ 1,343.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में भी करीब एक प्रतिशत की तेजी रही। चांदी हाजिर 0.17 डॉलर की बढ़त में 17.85 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

अगला लेख