Daily Horoscope
✕

सोना 170 रुपए लुढ़का, चांदी 200 रुपए फिसली

Updated: शुक्रवार, 29 जून 2018 (17:06 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक तेज होने के बावजूद जेवराती मांग सुस्त रहने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 170 रुपए लुढ़ककर 31,480 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
इस दौरान औद्योगिक मांग की गिरावट से चांदी भी 200 रुपए लुढ़ककर 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की स्थिति मजबूत रही लेकिन यूरो में रही तेजी के कारण यूरोपीय निवेशकों ने पीली धातु में निवेश को तरजीह दी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 2.50 डॉलर चमककर 1251.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अमेरिका का अगस्त का सोना वायदा भी 2.0 डॉलर गिरकर 1253.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस बीच चांदी 0.07 डॉलर चमककर 16.06 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

अगला लेख