Hanuman Chalisa
✕

सोने की चमक घटी, चांदी भी कमजोर

Updated: रविवार, 5 मार्च 2017 (11:26 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में कमजोरी के रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण बीते सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना अपनी चमक खो बैठा और इसकी कीमत में 75 रुपए की गिरावट आई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई।
 
सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस महीने ब्याज दर में वृद्धि किए जाने की संभावनाओं के मद्देनजर डॉलर मजबूत होने और सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में बहुमूल्य धातुओं की मांग प्रभावित होने के कारण मुख्यत: सोने की कीमतों में गिरावट आई।
 
उन्होंने कहा कि शादी-विवाह का मौसम समाप्त होने के कारण आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग कमजोर पड़ने से भी कीमतों पर दबाव कायम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में गिरावट दर्शाता 1,234.30 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी गिरावट के साथ 17.95 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
 
कमजोर वैश्विक रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत की 30,125 रुपए और 29,725 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कमजोर शुरुआत हुई और बाद में यह क्रमश: 29,725 रुपए और 29,575 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे चली गई। 
सप्ताहांत में इनकी कीमतों में तेजी लौटी और अंत में ये क्रमश: 30,100 रुपए और 29,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई लेकिन फिर से ये कीमतें पिछले सप्ताहांत के मुकाबले 75-75 रुपए की गिरावट को प्रदर्शित करती हैं। सीमित सौदों के बीच हालांकि गिन्नी के भाव सीमित दायरे में घट-बढ़ के बाद 24,500 रुपए प्रति 8 ग्राम के पूर्वस्तर पर ही बंद हुए।
 
लिवाली और बिकवाली के बीच उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार में चांदी तैयार की कीमत सप्ताहांत में 700 रुपए की गिरावट के साथ 43,100 रुपए प्रति किग्रा पर और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 1,185 रुपए की गिरावट के साथ 42,165 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई, दूसरी ओर चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिरता का रुख दर्शाते बंद हुए। (भाषा)
Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख