• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, silver, Delhi bullion market, सोना, चांदी, दिल्ली सराफा बाजार
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2015 (16:56 IST)

मांग में कमी से सोने-चांदी में गिरावट

Gold
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच आभूषण निर्माताओं और फुटकर मांग कमजोर पड़ने से  दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव 50 रु. की गिरावट के साथ 27,000 रु. प्रति  10 ग्राम रहे, वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा लिवाली समर्थन नहीं मिलने से  चांदी के भाव 100 रु. की हानि के साथ 37,200 रु. किलो बोले गए।

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में कमजोर रुख के बीच मांग कमजोर पड़ने से सोने-चांदी की कीमतों  में गिरावट आई। सिंगापुर में सोने के भाव 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1205.20 डॉलर  प्रति औंस रहे।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 50 रु. की गिरावट के साथ क्रमश: 27,000  और 26,800 रु. प्रति 10 ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23,650 रु. प्रति 8 ग्राम पर  रहे।

चांदी तैयार के भाव 100 रु. की हानि के साथ 37,200 और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव  205 रु. टूटकर 36,595 रु. किलो बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव  पूर्वस्तर 59,000 से 60,000 रु. प्रति सैकड़ा बंद हुए। (भाषा)