Hanuman Chalisa
✕

सोना स्थिर, चांदी 44,000 के पार

Updated: गुरुवार, 2 मार्च 2017 (18:07 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही गिरावट तथा स्थानीय बाजार में सामान्य कारोबार से  गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ही टिका रहा,  हालांकि सिक्का निर्माताओं की मांग निकलने से चांदी 200 रुपए चमककर 44,000 के आंकड़े  के पार 44,050 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
विश्लेषकों का कहना है कि स्थानीय बाजार में सोने की जेवराती मांग बरकरार है लेकिन विदेशी  बाजारों में इसकी चमक फीकी पड़ गई है जिससे स्थानीय स्तर पर भी पीली धातु पर दबाव  बना हुआ है।
 
लंदन में सोना 2.00 डॉलर लुढ़ककर 1244.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस दौरान  अमेरिकी सोना वायदा भी 4.7 डॉलर गिरकर 1245.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस महीने ब्याज दरों में बढोतरी करने के संकेत देने से दुनिया  की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में तेजी आई है जिससे अंतराष्ट्रीय स्तर पर पीली  धातु पर दबाव है। सोने की कीमतों पर बिकवाली का दबाव भी है। इस दौरान चांदी 0.2  प्रतिशत चमककर 18.38 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
घरेलू बाजार में सामान्य मांग के बीच सोना स्टैंडर्ड 30,000 रुपए पर टिका रहा। इसी तरह  सोना बिटुर 29,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर और गिन्नी 24,500 रुपए प्रति 8 के  स्तर पर टिकी रही।
 
वैश्विक स्तर पर चांदी में रही तेजी तथा स्थानीय बाजार में सिक्का निर्माताओं के उठाव के  बढ़ने से चांदी हाजिर 200 रुपए चमककर 44,050 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा  भी 70 रुपए उछलकर 43,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, हालांकि सिक्का लिवाली  और बिकवाली क्रमश: 74 और 75,000 प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे। 
 
कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोने की जेवराती मांग ठीक-ठाक है लेकिन  वैश्विक स्तर पर रही गिरावट से इसकी मांग में सुधार नहीं हो पाया है। (वार्ता)
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख