biodatamaker

सुस्त मांग से सोने-चांदी में गिरावट

Updated: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (15:43 IST)
नई दिल्ली। सुस्त जेवराती मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखी गई। सोना 140 रुपए टूटकर 35,730 रुपये प्रति दस ग्राम पर और चांदी 150 रुपए की नरमी के साथ 42,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
विदेशी बाजारों में सोने में तेजी रही, लेकिन उसका असर स्थानीय बाजार पर नहीं दिखा। वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 2.25 डॉलर की बढ़त में 1,417.95 डॉलर प्रति औंस बिका। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.80 डॉलर चढ़कर 1,417.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 30 और 31 जुलाई को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश कही जाने वाली पीली धातु में पैसा लगा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 16.42 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। 

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

ईरान के निशाने पर अब ट्रंप का सबसे छोटा बेटा बैरन? हत्या का खौफनाक प्लान बेनकाब

LIVE: पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में

कुबेरेश्वर धाम के आयोजन की वजह से AB रोड हुआ बदहाल, रेलवे स्‍टेशन पर भोपाल-इंदौर के हजारों यात्री हो रहे परेशान

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

अगला लेख