Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोना 40 रुपए मजबूत होकर 32890 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी में टिकाव बना रहा

गुरुवार, 9 मई 2019 (16:07 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू खुदरा जेवराती मांग आने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपए चमककर 32,890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर गुरुवार को 4.12 डॉलर की बढ़त में 1,285.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 4.50 डॉलर चढ़कर 1,285.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन की तनातनी के कारण निवेशकों की दिलचस्पी सुरक्षित निवेश में बढ़ी हुई है, हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से पीली धातु की बढ़त सीमित रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 14.84 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

Scorpio बनी फ्लाइंग कार, अटल टनल के पास हुआ भयानक हादसा, देखें दर्दनाक वीडियो

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

अगला लेख