biodatamaker

सोना 30 हजार से नीचे, चांदी 375 रुपए टूटी

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (17:11 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं पर जारी दबाव के बीच स्थानीय स्तर पर सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 100 रुपए टूटकर 13 सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 29,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। 
  
चांदी भी 375 रुपए लुढ़ककर करीब पांच महीने के निचले स्तर 38,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। दोनों कीमती धातुओं में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई है। 28 अगस्त के बाद पहली बार सोना 30 हजार से नीचे उतरा है। 
  
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 5.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,257.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय यह चार महीने के निचले स्तर 1,255.80 अंक तक भी उतरा था। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 6.7 डॉलर लुढ़ककर 1,259.4 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
  
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में जारी तेजी से पीली धातु पर दबाव है। अमेरिका में कर सुधार संबंधी विधेयक में प्रगति को लेकर निवेशकों में उम्मीद मजबूत होने से डॉलर चमका है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर लुढ़ककर 15.89 डॉलर प्रति औंस रह गई। (वार्ता)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

Top News 8 September: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त; चांद पर ट्रंप का दावा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

अगला लेख