suvichar
✕

त्योहारी मांग से कीमती धातुओं के दाम चढ़े

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (16:45 IST)
नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से त्योहारी मांग आने और वैश्विक स्तर पर तेजी से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 70 रुपए चढ़कर 30 हजार 620 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी की 100 रुपए की बढ़त के साथ 40 हजार 700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
 
दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार तीसरे कारोबारी दिवस पर बढ़े हैं और डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि दिवाली तक इनमें और तेजी की उम्मीद है।
 
वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 4.90 डॉलर चमककर 1,281.45 प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.9 डॉलर की बढ़त के साथ 1,283.8 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि उत्तर कोरिया को लेकर भू-राजनैतिक तनाव बढ़ने से निवेशकों ने शेयर बाजार में जोखिम उठाने की बजाय सुरक्षित धातु सोने का रुख किया है। इन खबरों के बाद कि उत्तर कोरिया एक और मिसाइल परीक्षण की तैयारी में है दुनिया भर में तनाव बढ़ गया है। इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.11 डॉलर चमककर 16.90 डॉलर प्रति औंस रही। (वार्ता)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख