dharma sangrah

सस्ते हुए सोना-चांदी

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (15:10 IST)
नई दिल्ली। त्योहारों से पहले सर्राफा कारोबारियों की मांग बने रहने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख बरकरार रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन लुढ़कता हुआ 150 रुपए सस्ता होकर 30,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी वैश्विक दबाव में 200 रुपए फिसलकर 41,200 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
विदेशी बाजारों में गत सप्ताह से दोनों कीमती धातुओं में मंदी है और बाजार खुलने पर भी सोने-चांदी की गिरावट जारी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 4.35 डॉलर मंदा होकर 1,315.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.8 डॉलर की गिरावट में 1,323.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर टूटकर 17.54 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशक फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक के नतीजे पर नजर रखे हुए हैं। फेड की बैठक से निवेशकों की सतर्कता और दुनिया की अन्य प्रमुख की तुलना में डॉलर के मजबूत रहने से पीली धातु पर दबाव बना हुआ है। (वार्ता)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख