Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चांदी हुई सस्ती, गिरे सोने के दाम

रविवार, 6 अगस्त 2017 (13:25 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में सप्ताहांत पर आई तेज गिरावट और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेज तेजी से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 230 रुपए की साप्ताहिक गिरावट के साथ 29,420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वैश्विक दबाव में चांदी भी अपनी चमक खोती हुई 1,075 रुपए लुढ़ककर 38,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
समीक्षाधीन अवधि में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर करीब 11 डॉलर फिसलकर शुक्रवार को 1,258.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 11 डॉलर प्रति औंस की गिरावट में 1,264.3 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी भी लगातार 3 सप्ताह की तेजी को खोती हुई 0.46 सेंट कमजोर पड़कर सप्ताहांत पर 16.24 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों से निवेशकों की धारणा अर्थव्यवस्था के प्रति मजबूत हुई जिससे दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में पिछले कई दिन से गिरावट में रहने वाले डॉलर में स्थिरता आई है। डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में कम हो गया है।
 
विश्लेषकों के मुताबिक सोने चांदी की कीमतों पर फिलहाल स्थानीय मांग के बजाय वैश्विक उतार-चढ़ाव का ही अधिक असर दिख रहा है। खुदरा जेवराती मांग कम होने के कारण सर्राफ काराबोरी भी खरीद में कोताही बरत रहे हैं, क्योंकि उनके पास अगले कुछ सप्ताह के लिए पर्याप्त भंडार है। 
 
हाल में जारी विश्व स्वर्ण परिषद के रिपोर्ट के अनुसार वस्तु एवं सेवा कर लागू होने के मद्देनजर आयातकों तक सर्राफा कारोबारियों ने अपने पास सोने का पर्याप्त भंडारण कर लिया है जिससे नजदीकी भविष्य में इसकी मांग में अधिक उतार-चढ़ाव आने की संभावनाएं काफी कम हैं। (वार्ता)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

गुजरात में बादलों का तांडव, हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह रास्ते ही बह गए

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 3 सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

अगला लेख