sundarkand
✕

मजबूत वैश्विक रुख से लगातार दूसरे सप्ताह सोने में तेजी

Updated: रविवार, 23 जुलाई 2017 (11:19 IST)
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी जारी रही। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने के बीच विदेशों में मजबूती के रुख को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में रविवार को सोना तेजी दर्शाता 29,150 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान बढ़ने के कारण चांदी की कीमत भी 39,000 रुपए के स्तर को हासिल कर लिया।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आगामी त्योहारी सत्र की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओें की लिवाली बढ़ने से मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई।
 
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी दर्शाता 1,254.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 16.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इस बीच मौसमी और त्योहारी मांग के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश का स्वर्ण आयात दोगुने से भी अधिक होकर 11.50 अरब डॉलर का हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून 2016-17 में स्वर्ण आयात 4.90 अरब डॉलर का हुआ।
 
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की सप्ताह के दौरान सुस्त मांग के कारण क्रमश: 28,950 रुपए और 28,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कमजोर शुरुआत हुई। बाद में स्थानीय आभूषण विक्रेताओें की लिवाली बढ़ने और मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप इसमें तेजी आई, जो सप्ताहांत में 100-100 रुपए की तेजी दर्शाता क्रमश: 29,150 रुपए और 29,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि सीमित सौदों के बीच सीमित दायरे में घट-बढ़ के बाद गिन्नी की कीमत पिछले सप्ताहांत के बंद स्तर 24,400 रूपए प्रति 8 ग्राम पर ही स्थिरता का रुख लिए बंद हुई।
 
चांदी तैयार की कीमत भी सप्ताहांत में 1,350 रुपए की तेजी के साथ 39,350 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के दाम 1,150 रुपए की तेजी के साथ 38,1580 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए। चांदी सिक्कों की कीमत भी 1,000 रुपए की तेजी के साथ लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुई। (भाषा)
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

इस देश में वही वोट डालेगा, जो इस देश का नागरिक होगा, हैदराबाद में गरजे गृहमंत्री अमित शाह

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

अगला लेख