Daily Horoscope
✕

सोने में तेजी, चमकी चांदी

Updated: मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (15:35 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में रही तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर खुदरा जेवराती मांग में सुधार से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चमककर डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 29,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। 
 
औद्योगिक मांग में बढ़त और सिक्का निर्माताओं के उठान में वृद्धि से चांदी भी 320 रुपए उछलकर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी में मजबूती देखी गई। सोना हाजिर 1.75 डॉलर चढ़कर 1,235.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी दो डॉलर की तेजी के साथ 1,235.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दर में और बढोतरी करने की संभावना क्षीण होने के बीच डॉलर के 10 माह के निचले स्तर तक गोता लगाने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर चढ़कर 16.10 डॉलर प्रति औंस पर बिकी। (वार्ता) 

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

2 एसपीओ की हत्या के बाद आतंकियों पर 30 लाख का इनाम, श्रीनगर में भी वांछितों के पोस्टर

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, उत्तर से दक्षिण भारत तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्‍ट में लगी क्रेन की चेन टूटी, 80 साल के बुजुर्ग पर गिरी, दर्दनाक मौत

अगला लेख