Daily Horoscope
✕

जेवराती मांग से सोना और चांदी मजबूत

Updated: बुधवार, 21 जून 2017 (16:48 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी और स्थानीय जेवराती मांग में मामूली सुधार से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 105  रुपए चमककर 29,105 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 30 रुपए की मजबूती के साथ 38,730 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गत कारोबारी दिवस पांच सप्ताह के निचले स्तर तक उतरने के बाद आज सोना हाजिर 2.45 डॉलर चढ़कर 1,246.95 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 4.2 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 1,247.7 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर के कमजोर पड़ने और शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु में निवेश बढ़ा दिया है। कच्चा तेल के भी सात महीने के निचले स्तर तक उतर जाने से एशियाई निवेशकों ने सोने की खरीद की है।
 
डॉलर के कमजोर पड़ने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात सस्ता हो जाता है। इससे सोने की मांग बढ़ती है और इसके भाव चढ़ते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 16.48 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख