biodatamaker

सोने में मामूली बढ़त, चांदी 300 रुपए टूटी

Updated: शनिवार, 17 जून 2017 (15:23 IST)
नई दिल्ली। घरेलू स्तर पर खुदरा जेवराती मांग सामान्य रहने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना पांच रुपए चमककर 29 हजार 170 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, औद्योगिक मांग में आई कमी से चांदी 300 रुपए टूटकर 38 हजार 800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा से वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सप्तांहात शुक्रवार को सोना हाजिर 1,253.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 1255.2 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी फिसलकर 16.65 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
कारोबारियों के मुताबिक, वैश्विक गिरावट के कारण दबाव में रही पीली धातु की कीमतें स्थानीय जेवराती मांग आने से शुक्रवार को स्थिर रही थी और आज इसमें हल्की तेजी दर्ज की गई। (वार्ता)
 
Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

इंदौर के सारांश जैन कोलंबो टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बेहद करीब

चुनाव से पहले UP में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

कनाडा के PM कार्नी ने अमेरिका के साथ तोड़ी व्यापार वार्ता, बौखलाए ट्रंप ने ठोका 50% टैरिफ, अब डॉलर के बदले डॉलर से जवाब

फॉलोअर्स के लिए हद पार! रेड सिग्नल पर जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर युवती ने बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में

अगला लेख