Daily Horoscope
✕

चांदी में भारी गिरावट, सोना मामूली चढ़ा

Updated: मंगलवार, 13 जून 2017 (15:26 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में बड़ी गिरावट और स्थानीय स्तर पर औद्योगिक मांग उतरने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी 550 रुपए लुढ़ककर लगभग चार सप्ताह के निचले स्तर 39 हजार 150 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
 
चांदी लगातार पांचवें कारोबारी दिवस पर कमजोर रही है। इन पांच दिनों में यह 1,750 रुपए लुढ़क चुकी है। सुस्त मांग के बीच स्थानीय स्तर पर सोना 30 रुपए चमककर 29 हजार 330 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को 1.4 प्रतिशत लुढ़कने के बाद आज यह 0.10 डॉलर फिसलकर 16.85 डॉलर प्रति औंस पर रही। कारोबार के दौरान गत दिवस यह 16.80 डॉलर प्रति औंस तक उतर गई थी, जो तीन सप्ताह का निचला स्तर है। सोमवार की इसकी गिरावट भी 18 मई के बाद की सबसे बड़ी गिरावट रही।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में भी गिरावट रही। सोना हाजिर 3.15 डॉलर कमजोर पड़कर 1,261.95 डॉलर प्रति औंस और अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 4.2 डॉलर टूटकर 1,244.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मंगलवार को शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक से पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। हालांकि, बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। इससे पीली धातु पर दबाव है। (वार्ता)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अमेरिका, जर्मनी और इजराइल हुए UP के फल-सब्जियों के कायल, निर्यात बढ़ा

इंदौर के लालबाग में खुदाई में निकली प्राचीन तिजोरी, क्‍या और कितना है जल्‍द होगा खुलासा, महिला ने दावा किया उसकी है तिजोरी

अगला लेख