dharma sangrah
✕

सोने में सुस्ती, चांदी की चमक भी फीकी...

Updated: रविवार, 11 जून 2017 (12:02 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर वैवाहिक मांग सुस्त पड़ने से सोना 160 रुपए फिसलकर बीते सप्ताह 29,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया और इसी तरह चांदी भी औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से 570 रुपए की भारी साप्ताहिक गिरावट के साथ 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की कीमतें गिर गईं। सप्ताहांत पर सोना हाजिर 10.66 डॉलर लुढ़ककर 1266.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसी तरह से अमेरिकी सोना वायदा भी शुक्रवार को 11.40 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ 1268.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी में भी नरमी देखी गई और यह सप्ताहांत पर 17.15 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
कारोबारियों के अनुसार बीते सप्ताह डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा मजबूत हुई है जिससे दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण निवेशकों के सशंकित होने तथा स्थानीय खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़ने से दोनों कीमतों धातुओं के भाव पर असर पड़ा है।
 
वैश्विक स्तर पर रही गिरावट के साथ घरेलू स्तर पर वैवाहिक जेवराती मांग सुस्त पड़ने के कारण गत सप्ताह सोना स्टैंडर्ड 160 रुपए लुढ़ककर 29,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी 160 रुपए गिरकर 29,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया लेकिन गिन्नी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम के स्तर पर टिकी रही।
 
चांदी में बीते सप्ताह गिरावट का रुख हावी रहा। पूरे सप्ताह 40 हजार रुपए प्रति किलो से ऊपर रही चांदी हाजिर शनिवार को 570 रुपए की भारी साप्ताहिक गिरावट लेकर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 660 रुपए फिसलकर 39,615 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही, हालांकि आलोच्य सप्ताह में सिक्का लिवाली और बिकवाली 1-1 हजार रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।
 
विश्लेषकों का कहना है कि विदेशों से मिले कमजोर संकेतों के साथ घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं तथा खुदरा विक्रेताओं की मांग सुस्त पड़ने से सोने की कीमतों में गिरावट रही है। (वार्ता)
Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख