dharma sangrah
✕

सोना सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट

Updated: शुक्रवार, 2 जून 2017 (17:44 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में रही लगातार गिरावट के बीच घरेलू शेयर के नए रिकॉर्ड स्तर को छूने के कारण सुरक्षित निवेश में घटे निवेशकों के रुझान से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव गिर गए।
         
सुस्त पड़ी औद्योगिक मांग के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी 850 रुपए की भारी गिरावट के साथ 40,000 से नीचे का गोता लगाती हुई 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। इसी तरह सोना भी 100 रुपए लुढ़ककर 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। 
        
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 3.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,261.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.9 डॉलर की भारी गिरावट के साथ 1,264.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी हाजिर भी 0.04 डॉलर लुढ़ककर 17.18 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
         
विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में शेयर बाजार के तेजी के रुख और अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों से डॉलर को बल मिला है, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की घटती कीमत का असर भी पीली धातु पर पड़ा है। 
 
ऐसे परिदृश्य में निवेशकों का रुझान जोखिमभरे निवेश में बढ़ जाता है, जिससे पीली धातु की खरीद घट जाती है। हालांकि कारोबारियों के अनुसार, वैवाहिक मौसम होने की वजह से घरेलू बाजार में सोने की खुदरा जेवराती मांग बनी हुई है, जिससे पीली धातु पर वैश्विक दबाव का उतना अधिक असर नहीं हो पाया है। (वार्ता)
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

अगला लेख