suvichar
✕

सोने-चांदी की चमक लौटी

Updated: बुधवार, 10 मई 2017 (15:59 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रहे मिले-जुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर कम कीमत पर हुई खुदरा खरीदारी से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 8 दिन की गिरावट से उबरता हुआ 115 रुपए के उछाल के साथ 28,665 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। इसी तरह औद्योगिक मांग में आए सुधार से चांदी 205 रुपए महंगी होकर 38,405 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिकी।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.60 डॉलर लुढ़ककर 1,222.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी भी 0.01 डॉलर फिसलकर 16.16 डॉलर प्रति औंस बोली गई। जून का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 7.4 डॉलर की भारी बढ़त के साथ 1,223.50 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एफबीआई के निदेशक जेम्स कोमी को बर्खास्त किए जाने से अमेरिकी राजनीतिक परिदृश्य डगमगा गया है। इस कदम से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में गिरावट आई है जिससे निवेशक सोने में सुरक्षित निवेश को तरजीह देने लगे हैं।
 
इसके साथ ही उत्तर कोरिया द्वारा 6ठा परमाणु परीक्षण किए जाने के संकेत देने से वैश्विक मंच पर फिर उथल-पुथल मचता दिख रहा है जिससे निवेशक सोने में निवेश के विकल्प को ज्यादा तवज्जो देने लगे हैं। (वार्ता)
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

अगला लेख